फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान सबसे बड़ा कार्य : सरपंच

Sun, 08 Mar 2026 06:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव मुरथल ​​स्थित बाबा बिशनदास धाम में लगाए गए ​शिविर के दौरान रक्तदाताओं के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल स्थित बाबा बिशनदास धाम में रविवार को डॉ. नवीन गोयल की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि मुरथल के सरपंच रामेश्वर आंतिल रहे तो सुभाष वशिष्ठ, किरण बाला, संजय सिंगला, अधिवक्ता अरविंद मित्तल, प्रवीन वर्मा, मोहन सिंह मनोचा, जयवीर गहलावत, पवन जिंदल, त्रिभुवन कौशिक, देवेंद्र कुच्छल ने अतिथि के रूप में रक्तदाताओं को प्रेरित किया।
सरपंच ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा कार्य है। इससे कई जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से ही समाज में मानवता व सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्त एकत्रित करने का कार्य सीए दीपक गुप्ता के नेतृत्व में रोटरी ब्लड बैंक की टीम ने किया। शिविर में 83 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित रहा। शिविर के संयोजक सुशील गोयल ने 25वीं बार रक्तदान किया।
इस दौरान दीपक गोयल, प्रवीन गोयल, कृष्ण गोयल, पंकज गोयल, रेखा गोयल, मोहित गोयल, कुणाल गोयल, आकाश गुप्ता, गौरव गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें