फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दृष्टिहीन युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में दृष्टिहीन युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी भी देता है। वह अब दूसरी जगह रह रहे है। एसपी को शिकायत देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। उसके पिता एक चाय की दुकान पर काम करते हैं। उसकी मां घरों में साफ-सफाई करती है और दोनों छोटे भाई मेहनत-मजदूरी करते हैं। वह सेक्टर-27 में किराये पर रहते थे। करीब डेढ़ दशक पहले उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। परिजनों के जाने के बाद वह बहन के साथ रहती थी। दो साल पहले उसकी छोटी बहन की शादी हो गई थी, तब से वह दिन में घर पर अकेली रहती थी। इस दौरान मकान मालिक का बेटा राकेश उसके पास आया और शादी करने का झांसा दिया। उसने कहा कि वह नेत्रहीन है, उसके बाद भी वह शादी करने की बात कहने लगा। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई माह पहले दुष्कर्म किया था। उसके बाद आरोपी अकसर उसके साथ दुष्कर्म करता। आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। वह उससे तलाक लेकर शादी का झांसा देता था। अक्तूबर, 2021 में उसकी पत्नी वापस आई तो आरोपी का व्यवहार बदल गया। उसने आरोपी से शादी करने को कहा तो वह पूरे परिवार को मारने की धमकी देने लगा। उसने परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद परिवार के साथ दूसरी जगह रहने लगी। अब उसने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में दी तो सेक्टर-27 थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें