फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कृषि कानून के पक्ष में निकाली ट्रैक्टर यात्रा, सांसद भाटिया ने थामा स्टेयरिंग तो प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ हुए सवार

विज्ञापन
गोहाना की नई सब्जी मंडी में ट्रैक्टर पर खड़े होकर जाते प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व ट्रैक्टर चलाते ? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना/सोनीपत। कृषि कानूनों के विरोध में जहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर यात्रा निकाली, वहीं अब भाजपा ने कृषि कानून के पक्ष में ट्रैक्टरों पर किसान धन्यवाद यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा शुक्रवार को गोहाना में निकाली गई, जहां ट्रैक्टर का स्टेयरिंग सांसद संजय भाटिया ने संभाला तो प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व विधायक मोहनलाल बड़ौली उसपर सवार हुए। वह ट्रैक्टर पर किसान धन्यवाद यात्रा निकालते हुए गोहाना की नई सब्जी मंडी में पहुंचे तो इस तरह ही कृषि मंत्री जेपी दलाल भी बरोदा रोड पर यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर नई सब्जी मंडी में समापन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

किसान धन्यवाद यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि देश के किसान को यह समझना होगा कि आज कौन उसके हितों को सुरक्षित कर रहा है। भाजपा की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में किसान के लिए क्रेडिट कार्ड की योजना बनाई। किसान आयोग बना तो अन्य काफी काम किसान के हित में किए गए। जबकि कांग्रेस ने किसान को इस्तेमाल करने के अलावा कुछ काम नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों को छला है।
ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कभी किसानों को समय पर खाद नहीं मिली और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी किसान का बेटा होकर किसानों को बहका गया। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी हरियाणा में ट्रैक्टर यात्रा करने आ रहे थे तो अपने साथ में रॉबर्ट वाड्रा को भी लेकर आते और हमारी जमीन वापस करवा देते। इस दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल, करनाल से सांसद संजय भाटिया, सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, विधायक निर्मल चौधरी, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री कविता जैन, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, पहलवान योगेश्वर दत, पूर्व प्रत्याशी तीर्थ राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें