फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार रोडवेज बस चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिटावली ड्रेन के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार हरियाणा रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई। वह गांव रहमाणा में बस को खड़ी कर गांव माहरा अपने घर लौट रहा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव माहरा निवासी किसान रमेश कुमार ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा देवेंद्र हरियाणा रोडवेज बस चालक था। वह रोजाना देर शाम को अपनी बस को गांव रहमाणा में खड़ी करके बाइक से घर आ जाता था। सुबह बाइक से जाकर फिर अपनी बस को लेकर चला जाता था। रमेश कुमार ने बताया कि वह शाम को अपने बड़े बेटे जोगेंद्र के साथ दवा लेने के लिए सिटावली गए थे। इसी दौरान देवेंद्र भी वहां पर आ गया। उसके बाद वह गांव के लिए चल पड़े। देवेंद्र अपनी बाइक को लेकर आगे चल रहा था। जब वह सिटावली ड्रेन के पास पहुंचा तो सामने से आए ट्रैक्टर चालक मोहित ने देवेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। वह अपने बेटे को लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें