उपायुक्त ने कमेटी के गठन के साथ निर्देश दिए कि कमेटी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ जाम की समस्या से निपटने के लिए तालमेल के साथ आगे बढ़े। एनएचएआई, आरटीए व पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बड़वासनी पुलिया के जाम को खत्म करने का हल निकालें।
सोनीपत के बड़वासनी पुलिया पर जाम की समस्या का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने समस्या के समाधान के लिए कमेटी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि गठित की गई कमेटी जाम की समस्या का हल खोजने के साथ स्थायी समाधान के लिए कदम बढ़ाएगी। कमेटी से सुझाव भी मांगे गए हैं, ताकि शीघ्रातिशीघ्र जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलवाई जा सके।
विज्ञापन
गोहाना रोड स्थित बड़वासनी पुलिया पर कुछ समय से जाम की समस्या देखने को मिल रही है, जिसका उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से समस्या को दूर करने के लिए प्रयासों को गति दी है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम सोनीपत की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है, जिसमें डीसीपी (वेस्ट) को शामिल किया गया है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मिलकर समस्या का समाधान खोजेंगे, जिसमें विभागीय अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा।
उपायुक्त ने कमेटी के गठन के साथ निर्देश दिए कि कमेटी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ जाम की समस्या से निपटने के लिए तालमेल के साथ आगे बढ़े। एनएचएआई, आरटीए व पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बड़वासनी पुलिया के जाम को खत्म करने का हल निकालें। इसके लिए उन्होंने कमेटी को एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में कमेटी जाम की समस्या का पूर्ण समाधान निकालकर रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन
डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि लोगों को जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसे दूर करने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। बड़वासनी पुलिया पर जाम की समस्या के समाधान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान खोजकर उसे अमलीजामा पहनाएंगे। सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।