फोटो 01: सोनीपत के मुरथल में नशे के खिलाफ जागरूक करते हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने मुरथल और सेक्टर 16 में लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित और चेतावनी वाले नशे अधिक घातक हैं। प्रतिबंधित नशा मनुष्य के लिए विष से भी अधिक घातक हैं। उन्होंने हुक्के को लेकर कहा कि यह ई-हुक्का में परिवर्तित हो रहा है, जो चिंता का विषय है। इसका भी त्याग और बहिष्कार बहुत जरूरी है।
उन्होंने बताया कि सरकार अब नशामुक्त समाज को लेकर अधिक संवेदनशील है। सबी को साथ मिलकर नशे के खिलाफ काम करना है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 1933 या एनसीबी मानस पोर्टल पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देना हैं। संवाद