फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर में बेहतर होगी पेयजल सुविधा, दो वाटर वर्क्स और बूस्टिंग स्टेशन बनेंगे

Tue, 01 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए अमृत-2.0 योजना के तहत बड़े स्तर पर जल आपूर्ति परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया गया है। योजना पर 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत 3 एमएलडी क्षमता के दो वाटर वर्क्स बनाए जाएंगे। इनमें नहरी पानी को एकत्रित कर शुद्धिकरण के बाद घरों में सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पहला वाटर वर्क्स गन्नौर रोड स्थित पुराने वाटर वर्क्स परिसर में बनेगा, जिसमें तीन नए एसएस टैंक तैयार किए जाएंगे। वहीं दूसरा वाटर वर्क्स अगवानपुर रोड पर बनेगा। यहां पर दो टैंक बनाए जाएंगे। इन टैंकों में नहरी व साफ पानी के लिए अलग-अलग सक्शन कुएं, साफ पानी के टैंक, पंप चैंबर, और बाउंड्री वाल शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त योजना में ट्रांसफार्मर, पंपिंग मशीनरी की स्थापना के साथ-साथ मुख्य लाइनों का विस्तार भी किया जाएगा, जिससे पानी की आपूर्ति अधिक प्रभावी और सुचारु रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन


इस योजना के तहत दो और बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। अभी शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए चार बूस्टिंग स्टेशन हैं। दो नया लगाने से इनकी संख्या छह हो जाएगी। बूस्टिंग स्टेशन सचिवालय परिसर व बड़ी रोड पर नगरपालिका की जमीन पर बनेंगे। बड़ी रोड पर बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए नगर पालिका से जनस्वास्थ्य विभाग को जमीन मिल गई है। इस पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। यहां से पानी सप्लाई के लिए नई पेयजल आपूर्ति लाइन भी बिछाई जाएगी। इनके बनने के बाद जीटी रोड की तरफ कॉलोनियों, बड़ी रोड, गन्नौर गांव में पेयजल आपूर्ति बनेगी।

एजेंसी की रहेगी जिम्मेदारी
वाटर वर्क्स व बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद तीन महीने का ट्रायल रन लिया जाएगा। तीन महीने का समय पूरा होने के बाद के बाद पांच साल तक एजेंसी की ओर से वाटर वर्क्स व बूस्टिंग स्टेशन का संचालन किया जाएगा। एजेंसी को सितंबर 2026 तक काम पूरा करने का समय दिया गया है।
शहर के लोगों की कुछ क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई का दबाव कम रहने की शिकायतें मिलती थी। ऐसे में अमृत-2 योजना के तहत दो नए वाटर वर्क्स व दो नए बूस्टिंग स्टेशन तैयार किए जाएंगे। इसके लिए निर्माण एजेंसी को टेंडर आवंटित कर दिया या है। इस योजना पर 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही एजेंसी काम शुरू करेगी। -बसंत कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें