फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बैंककर्मी की मौत, दोस्त के साथ आए थे होटल

Wed, 11 Feb 2026 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित एक होटल में लैंड मोरगेज बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। गोहाना के मेन बाजार के रहने वाले हितेश दोस्त के साथ होटल गए थे। तबीयत खराब होने पर उनको नरेला के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दिल्ली में पोस्टमॉर्टम कराकर विसरा जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पानीपत के गांव महराणा निवासी विक्रम ने कुंडली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका 22 वर्षीय भांजा हितेश लैंड मोरगेज बैंक में था। शनिवार रात वह अपने दोस्त मंदीप के साथ कुंडली के पार्कर मॉल स्थित होटल रिलैक्स इन में ठहरा हुआ था। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के नरेला स्थित राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने मामले से कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिल्ली पुलिस की मदद से पोस्टमॉर्टम कराया। हितेश के चाचा के बयान पर निवारक कार्रवाई की गई है। सोमवार को युवक के मामा विक्रम ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पिता का पहले हो चुका है निधन

चाचा सुरेंद्र बजाड़ ने बताया कि हितेश के पिता मुकेश बजाड़ का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी मां शकुंतला और इकलौता बेटा हितेश ही सहारा थे। उन्होंने कहा कि हितेश हंसमुख, मिलनसार और मेहनती युवक था।







एडीए से सलाह लेकर दर्ज की गई प्राथमिकी

पुलिस ने मामले के दस्तावेज एडीए सोनीपत के समक्ष प्रस्तुत किए थे। एडीए ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार का हवाला देकर प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने की बात कही और एफआईआर दर्ज कर जांच करने की राय दी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें