फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नहरों में नहाने पर पाबंदी, धारा-144 लागू

Mon, 29 Apr 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी में लोग नहरों में नहाते हैं। ऐसे में नहाने वालों के डूबने की आशंका बनी रहती है। जिलाधीश डॉ. मनोज कुमार ने मानव स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए धारा 144 लागू कर नहरों में प्रवेश और स्नान करने पर पाबंदी लगाई है
विज्ञापन


जिलाधीश ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर सभी नहरों पर जगह-जगह नोटिस बोर्ड लगवाएं। नोटिस बोर्ड के माध्यम से लोगों को नहरों में नहीं नहाने के प्रति जागरूक करें। नहरों के साथ लगते गांव में मुनादी करवा कर नहरों के किनारों पर नहीं जाने, उसमें स्नान नहीं करने की अपील करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधीश ने कहा कि धारा-144 के आदेश प्रशासन के साथ पुलिस बल या ड्यूटी पर सैन्य कर्मियों, बचाव व खोजबीन कार्य में लगे गोताखोरों पर लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति धारा-144 का उल्लंघन करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें