फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो से लौटे बजरंग बोले देश को स्वर्ण जिताने में चोट बनी बाधा

विज्ञापन
बजरंग पूनिया। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक लेकर लौटे पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि चोटिल होने के कारण वह देश के लिए स्वर्ण नहीं जीत सके। हालांकि वह कांस्य जीतकर भी संतुष्ट हैं। चोट से उभरने के बाद कड़ी मेहनत करेंगे और पेरिस ओलंपिक में अपने पदक का रंग अवश्य ही बदलेंगे।
विज्ञापन

सोमवार रात को टोक्यो से लौटने के बाद बजरंग पूनिया ने कहा कि देशवासियों को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी, लेकिन मुकाबले से पहले ही अचानक चोटिल होने के चलते उनकी तैयारी प्रभावित होने के साथ ही चोट ने उन्हें काफी परेशान भी किया। देशवासियों की उम्मीद पूरी करने के लिए अब आगे और ज्यादा मेहनत करूंगा। घर और देश में हो रहे जश्न पर बजरंग पूनिया ने कहा कि यही चीज खिलाड़ी को ऊर्जा देती है। उन्होंने कहा कि कुश्ती अकादमी खोलकर अपने जैसे और खिलाड़ी तैयार करूंगा।
चोट में आराम के बाद कॉमनवेल्थ, एशियन व वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुटेंगे
बजरंग ने कहा कि पैर में चोट के कारण दिक्कत है। अब वह चिकित्सक की सलाह पर आराम करेंगे। वह परिवार से तीन माह तक दूर रहे हैं। कुछ समय उनके साथ बिताएंगे। साथ ही कहा कि पैर में आराम होते ही वह अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू कर देंगे। पेरिस ओलंपिक में देश को सोना दिलाना है। कॉमनवेल्थ, एशियन व वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी कर बेहतर प्रदर्शन के बलबूते देश का मान बढ़ाना है।
विज्ञापन

पत्नी संगीता बोलीं - पेरिस की तैयारियों में करूंगी मदद
बजरंग पूनिया की पत्नी और अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान संगीता पूनिया ने इस दौरान कहा कि इस बार उनके पति देश को स्वर्ण नहीं दिला सके, लेकिन कांस्य जीतने से भी उन्हें खुशी है। पैर की चोट ने उन्हें काफी परेशान किया, लेकिन पेरिस ओलंपिक में वह पदक का रंग जरूर बदल लेंगे। वह स्वयं भी पेरिस ओलंपिक में जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। ओलंपिक इतना बड़ा प्लेटफार्म है, यहां से पदक जीतकर लाना बहुत बड़ी बात है। वह पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए अपने पति की मदद करेंगी। पेरिस ओलंपिक के लिए अब हम दोनों तैयारी करेंगे। जो कमियां रही हैं, उनमें सुधार करेंगे।

संगीता पूनिया- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें