फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीएम के साथ सफाई अभियान में शामिल बैंयापुरिया और कलाकार मुकेश लाठीचार्ज के विरोध में उतरे

Fri, 24 Jul 2026 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: मुकेश जाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोनीपत के दो चर्चित चेहरे हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी और अंतरराष्ट्रीय एथलीट अंकित बैंयापुरिया खुलकर छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। दोनों ने अलग-अलग वीडियो संदेश जारी कर छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से संवेदनशील और सकारात्मक पहल करने की अपील की है।
मुकेश जाजी ने अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा कि अब इस मुद्दे पर चुप रहने का समय नहीं है। अब चाहे लिखना छूट जाए या गाने छूट जाए बोलना पड़ेगा। प्रधानमंत्री जी आपका बोलना बनता है। बोलना ही नहीं आपका एक्शन लेना बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र किसी सत्ता या कुर्सी की मांग नहीं कर रहे बल्कि अपनी बात सुने जाने और न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं। जाजी ने कहा कि यह लोकतंत्र नहीं, शोकतंत्र है। जाजी ने आरोप लगाया कि देश में पहले किसान, फिर पहलवान और अब छात्रों से जुड़े विवाद सामने आ रहे हैं , जिससे लोगों का धैर्य टूट रहा है।
जाजी ने हरियाणा के कलाकारों और सामाजिक हस्तियों से भी आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई जंतर-मंतर पहुंचकर समर्थन नहीं दे सकता तो कम से कम सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों की आवाज बुलंद करें।

अंकित बैंयापुरिया बोले-हक की लड़ाई में मैं हमेशा छात्रों के साथ
प्रधानमंत्री के साथ सफाई अभियान में शामिल रह चुके अंतरराष्ट्रीय एथलीट अंकित बैंयापुरिया ने रूस से वीडियो जारी कर छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी छात्र का घायल होना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसकी क्या गलती थी इस पर बहस करने के बजाय छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए। अंकित ने बताया कि वह इस समय रूस में अपनी आगामी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं इसलिए पहले प्रतिक्रिया नहीं दे सके। 10 दिन में उनकी फाइट है।
उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी संख्या में संदेश मिले जिनमें लोगों ने उनसे प्रधानमंत्री से बात कर छात्रों की समस्या का समाधान कराने की अपील की। अंकित ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री से उनकी सामान्य मुलाकात का अर्थ यह नहीं है कि वह सरकार के हर फैसले को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं भी आप सबकी तरह एक सामान्य व्यक्ति हूं। मेरे भी छोटे भाई-बहन पढ़ते हैं। यह हमारे घर-परिवार और देश के युवाओं का मुद्दा है। छात्रों की मांगों का मैं पहले भी समर्थन करता था और आगे भी उनके साथ खड़ा रहूंगा।

फोटो :: मुकेश जाजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें