फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों की नवंबर तक होगी मरम्मत : विधायक निखिल मदान

Sat, 13 Sep 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- सोनीपत के लघु सचिवालय में खस्ताहाल सड़कों को लेकर संबं​धित विभागों के अ​धिकारियों के स
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने अधिकारियों को खस्ताहाल सड़कों की जल्द मरम्मत करवाने का निर्देश दिया है। कहा कि नवंबर तक सड़कें दुरुस्त कराई जाएं ताकि शहरवासियों को जाम, जलभराव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। विधायक ने खस्ताहाल सड़कों, पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य में देरी होने पर अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान व उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों की इंजीनियरिंग इकाई के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सड़क मरम्मत, टेंडर लगाने, एनओसी व सड़काें पर हो रहे अतिक्रमण पर चर्चा की।
बहालगढ़ रोड, मुरथल रोड, देवडू रोड, मामा-भांजा चौक, ककरोई रोड, महलाना रोड, ओल्ड डीसी रोड, बड़वासनी रोड, तिरंगा चौक सहित अन्य सभी सड़कों पर चर्चा कर जल्द मरम्मत करने की योजना बनाई। विधायक ने कहा कि अधिकारी पहले उन सभी सड़कों का पुनर्निर्माण या मरम्मत करवाएं, जिनके टेंडर लगाए जाने व खुलने हैं। अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। एनओसी से संबंधित कार्य को जल्द पूरा कर संबंधित विभाग सड़क को बनवाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि अब हर सप्ताह उनके कार्यालय की ओर से सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत संबंधी कार्यों का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम की ओर से लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर कार्य करने के लिए एनओसी प्रक्रिया को उसी दिन पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मरम्मत के बाद सड़क के टूटने पर संबंधित विभाग के अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। शहरभर से अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारी सख्ती बरतें।
बहालगढ़ चौक, सेक्टर-23, 14 व 15 में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति अकसर बनी रहती है। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, एसएमडीए के वरिष्ठ नगर योजनाकार नरेश कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार, कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़, निगम में कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता पदम भूषण, उपमंडल अधिकारी मनजीत दहिया, कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें