फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: परचून की दुकान से पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने एक परचून की दुकान से पटाखे बरामद कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। बाद में आरोपी दुकानदार को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


हवलदार जोगेंद्र को सूचना मिली थी कि गांव मुरथल में पटाखे बेचे जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मुरथल गांव स्थित राहुल की किरयाणा दुकान पर छापा डाला। जांच के दौरान दुकान के अंदर से अवैध रूप से रखे गए पटाखे बरामद किए गए। पूछताछ में दुकानदार के पास कोई अनुमति पत्र या लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री पर विशेष अभियान चला रखा है। गांव-गांव जाकर ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है जो बिना अनुमति पटाखे या मिलावटी सामग्री बेचकर लोगों की जान और स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें