फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 42.3 डिग्री तापमान के बीच पंचधुनी तपस्या कर रहे बाबा सुशील नाथ

Thu, 21 May 2026 07:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव भोगीपुर में पंचधुनी तपस्या कर रहे बाबा सुशील नाथ। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। गांव भोगीपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में बाबा सुशील नाथ ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में अग्नि के बीच पंचधुनी तपस्या कर रहे हैं। 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान होने की वजह से जहां आमजन गर्मी से परेशान हैं वहीं अग्नि के बीच बैठकर बाबा कठिन तप कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाबा सुशील नाथ ने बताया कि पंच धुनी तपस्या का आयोजन 18वीं बार किया जा रहा है। वीरवार को बाबा ने प्रवचन देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान के नाम का जाप अवश्य करना चाहिए। नियमित माला जाप से मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तपस्या पूर्ण होने के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें