फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीटी रोड के नालों की सफाई नहीं होने से दुकानों के आगे भरा दूषित पानी

Thu, 21 May 2026 07:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर जीटी रोड पर नाले ओवरफ्लो हो कर दुकानों के आगे भरा दूषित पानी। स्रोत: पा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। जीटी रोड पर नालों की नियमित सफाई नहीं होने से दुकानों के आगे दूषित पानी भर रहा है। बिना बारिश के ही सड़क के किनारे जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
दुकानदारों का आरोप है कि लंबे समय से नालों की सफाई नहीं करवाई गई है। इसके चलते पानी की निकासी बाधित हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि कई दुकानों के आगे बने स्लैब के कारण नालों की सही तरीके से सफाई नहीं हो पा रही। इससे गंदगी और कचरा नालों में जमा हो गया है। पानी ओवरफ्लो होकर सड़क तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों का कहना है कि जलभराव के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से नालों की जल्द सफाई करवाकर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें