फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बाबा पर अंधविश्वास फैलाने व बलि प्रथा को बढ़ावा देने का आरोप, सुरक्षा एजेंट के बयान पर केस दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 03:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार गांव ठरू निवासी सुरेश उर्फ सूर्यदेव बाबा लोगों को अंधविश्वास में धकेल रहा है। वह बलि देने जैसी बुरी प्रथा को बढ़ावा दे रहा है। देश के कई नामचीन नेताओं की तरफ से भी बलि देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव ठरू के एक बाबा पर अंधविश्वास फैलाने और बलि प्रथा को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं। पुलिस विभाग के सुरक्षा एजेंट ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उनका आरोप है कि उनके पास आए वायरल वीडियो में बाबा लोगों को अंधविश्वास में धकेल बुरी प्रथाओं को बढ़ावा देता दिख रहा है। जिससे धार्मिक व सामाजिक सौहार्द खराब हो सकता है। इस पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हवलदार सुरेंद्र ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह पुलिस विभाग में सुरक्षा एजेंट (एसए) हैं। सदर थाना सोनीपत क्षेत्र में होने वाले घटनाओं की जानकारी जुटाकर वह अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कई  दिन से जानकारी आ रही थी कि गांव ठरू निवासी सुरेश उर्फ सूर्यदेव बाबा लोगों को अंधविश्वास में धकेल रहा है। वह बलि देने जैसी बुरी प्रथा को बढ़ावा दे रहा है। देश के कई नामचीन नेताओं की तरफ से भी बलि देने की बात कह रहा है। जिससे धार्मिक व सामाजिक सौहार्द खराब हो सकता है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर कई वीडियो भी वायरल हुई हैं। जिसमें बाबा लोगों को गाली गलौज करता और बलि प्रथा को बढ़ावा देता दिखाई दे रहा है। वह कई वरिष्ठ नेताओं की तरफ से बलि दिए जाने की बात कहता दिखाई दे रहा है।

सुरेंद्र का आरोप है कि सूर्यदेव के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसके खिलाफ अंधविश्वास फैलाने, भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने व उनकी तरफ से बलि दिए जाने की बात कहकर धार्मिक व सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, गाली गलौज करने को लेकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
गांव ठरू के बाबा सूर्यदेव के खिलाफ एसए की तरफ से शिकायत मिली थी। जिसमें बाबा पर लोगों को एकत्रित कर बलि देने के लोगों को कहने व अंधविश्वास फैलाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाबा को नोटिस देकर बुलाया जाएग। कानून अनुसार ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें