फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विभाग की पहल : दफ्तरों में पांच मिनट योग से तनाव दूर करने पर जोर

Wed, 18 Mar 2026 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
वाई ब्रेक में योग कराते सहायक अमरजीत। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। लघु सचिवालय में मंगलवार को आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के निर्देश पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर पांच मिनट का योग अभ्यास किया। इस दौरान योग सहायक अमरजीत ने वाइ-ब्रेक करवा कर सरल योग क्रियाएं करवाईं और उनके फायदे बताए।
विज्ञापन

एसडीएम अंजली क्षोत्रिय के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम कार्यालय के एएसआर आत्म प्रकाश, रीडर सुभाष चंद्र, राहुल ऑपरेटर, पूजा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर योग किया और काम के बीच थोड़ा समय निकालकर स्वास्थ्य का ध्यान रखने का संदेश दिया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामावतार और जिला योग नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। योग सहायक अमरजीत, मनीषा और नीलम लगातार लघु सचिवालय में वाइ-ब्रेक के जरिए कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष विभाग का उद्देश्य है कि सरकारी दफ्तरों में काम के दौरान कर्मचारियों को तनाव से राहत मिले और उनका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें