फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फाउंडेशन ने लगाया 10 दिवसीय इंग्लिश स्पोकन व कम्युनिकेशन स्किल वर्कशॉप

Wed, 18 Mar 2026 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से आयाजित वर्कशॉप में ट्रेनिंग लेते बच्चे। स्रोत : फाउंडेशन
विज्ञापन
सोनीपत। सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने अपनी पाठशाला में पढ़ने वाले, कूड़ा बीनने वाले, गरीब, वंचित बच्चों के लिए 10 दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया है। संस्था के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि इस शिविर में बच्चों को इंग्लिश स्पोकन व कम्युनिकेशन स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-12 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित वर्कशॉप में स्किलवाइज सेंटर फोर लर्निंग की फाउंडर भावना कपूर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसमें आठवीं से दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि बच्चों को स्कूली पढ़ाई के साथ साथ ऐसे स्किल सिखाए जाएं जो जीवन निर्माण के लिए उपयोगी बने। इस अवसर पर अनन्या, तान्या, पिनाकिन आदि सदस्यों ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें