फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला सफाई कर्मियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

Sun, 08 Mar 2026 05:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
अपेक्स ग्रीन अपार्टमेंट में महिला सफाई कर्मियों के बीच कपड़े, फल आदि का वितरण करती समाजसेवी डॉ.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को अपेक्स ग्रीन अपार्टमेंट में डॉ. किरण यादव के नेतृत्व में महिला सफाई कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। उनको समोसे, कपड़े, बिस्कुट, जूस, केले आदि वितरित किए गए।
डॉ. यादव ने कहा कि समाज की वंचित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ पल की खुशियां दे सकें यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि इस दौरान समाज की सजग महिलाओं ने उनके बीच सरकारी योजनाओं, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान जारी रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता चौहान, राखी पन्नू, शिल्पी वर्मा, सरला ठक्कर, नेहा मल्होत्रा, गीतिका नारंग, संगीता रोहिल्ला, भावना सुनेजा, शालिनी सहगल आदि ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें