फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को ऑटो ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ईदगाह कॉलोनी की एक गली में खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीजीआई रोहतक ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले मोसिन ने बताया कि रविवार को उसका डेढ़ साल का बेटा अमन घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान कब्रिस्तान की तरफ से एक ऑटो चालक तेज रफ्तार में ऑटो लेकर आया और उसके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। उसके सिर और मुंह पर काफी चोट लगी। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। उसने अपने बेटे अमन को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में उसके बेटे की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची गोहाना रोड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मोसिन के बयान पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें