फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ट्रक की ब्रेक लगाने से पीछे से टकराई कार, चार साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीपी पैरीफेरल-वे पर यमुना पुल के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से कार की ट्रक में टक्कर लग गई। हादसे में कार सवार चार साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दादा घायल हो गए। तीनों घायलों को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडली थाना पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर-11डी निवासी हर्षमान सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया की 5 फरवरी को वह अपने पिता प्रविंद्र, पत्नी राजदीप कौर व चार साल की बेटी हरसीन कौर के साथ पानीपत से फरीदाबाद लौट रहा था। वह पानीपत रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। कार को वह चला रहा था। उसके पिता उसके साथ आगे वाली सीट पर बैठे थे। उसकी पत्नी और बेटी पिछली सीट पर थीं। जब वह केजीपी पर यमुना पुल के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिस पर उसने भी कार के ब्रेक लगाई, लेकिन उसके बावजूद कार ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में चारों बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी बेटी हरसीन की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में हर्षमान के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें