फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज मांगलिक कार्यों की शुरुआत, 500 से अधिक जोड़े लेंगे सात फेरे

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के लिए तैयार किया पंडाल। संवाद
विज्ञापन
- 250 से अधिक बैंक्वेट हॉल व होटल बुक, फूल से लेकर सोने-चांदी तक की खरीदारी में तेजी
विज्ञापन

- चार माह के बाद शुक्रवार से गूंजेंगी शहनाइयां
-एक दिन में अधिक शादियों से बढ़ी परेशानी, बैंड-बाजा और गाड़ियों के लिए मारामारी
फोटो :46: सोनीपत में बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के लिए तैयार की गई स्टेज। संवाद
फोटो :47: सोनीपत में बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के लिए तैयार किया पंडाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। चार माह से मांगलिक कार्यों पर लगा विराम शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी के साथ समाप्त हो जाएगा। भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के प्रतीक इस पर्व के साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नए व्यापार की शुरुआत और वाहन खरीदने जैसे शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।
देवोत्थान एकादशी के अबूझ मुहूर्त के चलते चार माह बाद जिले में 500 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। एक ही दिन में बड़ी संख्या में विवाह समारोह होने से बाजारों में रौनक लौट आई है। बैंक्वेट हॉल, मैरिज गार्डन, होटल, बैंड-बाजा और कैटरिंग संचालकों के पास पहले ही बुकिंग का दबाव है। जिले के 250 से अधिक बैंक्वेट हॉल, होटल और मैरिज गार्डन पहले ही बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

संचालक श्रीओम के अनुसार, शादी के सीजन के लिए दिन और रात के कार्यक्रमों की अलग-अलग 15 से 20 तक एडवांस बुकिंग मिल चुकी हैं। स्वर्णकार धीरज वर्मा ने बताया कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी बढ़ी है। कपड़ा, किराना, सजावटी सामान, कैटरिंग, बैंड-बाजा और परिवहन से जुड़े कारोबारियों को भी व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है। कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट झेल चुके दुकानदारों को इस विवाह सीजन से कारोबार संभलने की आस है।

फूलों के दाम में उछाल, गुलाब की कीमत दोगुनी
शादी समारोहों की बढ़ती संख्या का असर फूलों के बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। सजावट और अन्य मांगलिक आयोजनों में इस्तेमाल होने वाले फूलों की कीमतों में तेजी आई है। शिवम ने बताया कि गुलाब के दाम 300 रुपये से बढ़कर 600 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। वहीं, गेंदे की कीमत 200 से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। गुलदावरी भी 550 रुपये से बढ़कर 700 रुपये प्रति किलो बिक रही है। कारोबारियों के अनुसार, मांग बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में फूलों की खपत और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


मुरथल, बहालगढ़ और एटलस रोड पर लग सकता है जाम
शहर में विवाह समारोहों के प्रमुख केंद्र मुरथल रोड, बहालगढ़ रोड, सेक्टर-12 बाईपास और एटलस रोड पर 20 नवंबर को यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। इन मार्गों पर बड़ी संख्या में बैंक्वेट हॉल और मैरिज गार्डन स्थित हैं। अधिकतर आयोजन स्थलों पर समारोह होने के कारण शाम के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ सकती है। इससे जाम की स्थिति बन सकती है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।


देवोत्थान एकादशी और तुलसी विवाह का समय
देवोत्थान एकादशी तिथि प्रारंभ : 20 नवंबर, सुबह 7:15 बजे
देवोत्थान का समय : शाम 4: 05 मिनट से 5: 25 बजे तक तथा रात 8 :46 से 10: 27 बजे तक
एकादशी तिथि समाप्त : 21 नवंबर, सुबह 6:31 बजे
तुलसी विवाह : 21 नवंबर
द्वादशी तिथि प्रारंभ : 21 नवंबर, सुबह 6:30 बजे
द्वादशी तिथि समाप्त : 22 नवंबर, सुबह 4:56 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें