फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडी-डस्ट प्लांट चलाने से रोका तो 15-20 युवकों ने किया दो भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राठधना क्षेत्र में सेक्टर-32 के पास स्थित खेतों के निकट रोडी-डस्ट प्लांट को बंद कराने को कहना दो भाइयों को भारी पड़ गया। प्लांट पर मौजूद युवक ने फोन कर 15-20 युवकों को बुला लिया और उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके साथ ही हमलावार सोने की चेन और नकदी भी छीन ले गए। पुलिस ने रोडी-डस्ट प्लांट ठेकेदार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव राठधना निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह अपने भाई जोगेंद्र के साथ 2 अक्तूबर की रात को अपने खेतों में गया था। उनके खेत गांव के पास स्थित सेक्टर-32 के निकट है। जब वह पहुंचे तो उनके खेत के पास रोडी-डस्ट का प्लांट चलता हुआ मिला। उस प्लांट के चलते उनकी फसल प्रभावित हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत कर उसे सील करा दिया था। लेकिन रात को उसे चलता देखकर उन्होंने वहां मौजूद व्यक्ति को प्लांट बंद करने को कहा। जिस पर उसने फोन मिलाने शुरू कर दिए और धमकी दी कि ठेकेदार हेमचंद्र उन्हें खुद देख लेगा। इसके बाद वह अपने खेत में जाकर ट्यूबवेल चलाने लगे। उसके कुछ देर बाद 15-20 युवक उनके खेत में पहुंचे। उनके पास हथियार थे। उन्होंने आते ही दोनों भाइयों को पीटकर घायल कर दिया और धमकी दी कि प्लांट को बंद कराएगा तो जान से मार देंगे। उन्होंने किसी तरह भागकर खेतों में घुसकर जान बचाई। बाद में पुलिस व परिजनों को अवगत कराया। इस दौरान उसकी सोने की चेन व करीब 1700 रुपये भी नहीं मिले। शक है कि उन्हें वह हमलावर छीन ले गए हैं। परिजनों ने दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। अब सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें