फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच से गाली-गलौच कर भागे कार सवार, पुलिस ने पकड़ा तो की हाथापाई, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। गांव मिमारपुर के पूर्व सरपंच से कार सवार तीन लोगों ने गाली-गलौज कर दी। जब पूर्व सरपंच की शिकायत पर पुलिस उन्हें पकड़ने गई तो आरोपियों ने शराब के नशे में पुलिस से भी हाथापाई की। पुलिस ने पूर्व सरपंच के बयान पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

गांव मिमारपुर के पूर्व सरपंच रामेहर ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपने घर के सामने बैठक में बैठा था। उसके साथ गांव के आठ-दस अन्य लोग भी थे। इसी बीच गांव का विकास अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर उनके घर के बाहर पहुंचा। वे उसे गाली देकर गाड़ी मोड़कर भाग गए। रामेहर गांव के लोगों के साथ चौकी में पहुंचा और विकास व अन्य के खिलाफ गाली-गलौज करने की शिकायत दी। जिस पर एएसआई अशोक अपनी टीम के साथ युवकों की तलाश में मिमारपुर घाट की तरफ गए तो वहां युवक उसे मिल गए। उन्होंने कार को रुकवाया तो कार चला रहे युवक ने अपना नाम गांव जैनपुर निवासी ताजू, उसके साथ बैठे युवक ने मिमारपुर निवासी विकास व पीछे बैठे युवक ने अजय के रूप में पहचान दी। इसी बीच तीनों युवक कार से उतरे और वे पुलिस टीम के साथ हाथापाई व गाली-गलौज करने लगे। वे शराब के नशे में थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ अपशब्द कहने, सरकारी काम में बाधा पहुंचने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें