फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Para Games: हरियाणा के अमित व गुजरात की पारुल होंगे भारत के ध्वजवाहक, 309 खिलाड़ी 17 खेलों में लेंगे भाग

Mon, 16 Oct 2023 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव बैंयापुर के अमित सरोहा एशियन गेम्स में दो स्वर्ण व दो रजत जीत चुके हैं। एशियन गेम्स में देश के 309 खिलाड़ी 17 खेलों में भाग लेंगे। अमित सरोहा ने कहा देश की टीम का ध्वजवाहक बनना गर्व की बात है। 
विज्ञापन
एथलीट अमित सरोहा व बैडमिंटन खिलाड़ी पारुल परमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बैंयापुर के अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट अमित सरोहा और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पारुल डी परमार 22 अक्तूबर से चीन के हांगझोऊ में शुरू हो रहे 19वें एशियन पैरा गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। अमित सरोहा एशियन पैरा गेम्स में दो स्वर्ण व दो रजत पदक जीत चुके हैं। एशियन पैरा गेम्स में देश के 309 खिलाड़ी 17 खेलों में भाग लेंगे।

विज्ञापन


अर्जुन अवॉर्डी अमित सरोहा सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। इससे पहले वर्ष 2010, 2014 व 2018 एशियन गेम्स में वह दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। वह पांचवां पदक दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने अगस्त 2022 में बंगरूलू में चौथी इंडियन ओपन नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 30.82 मीटर क्लब थ्रो कर स्वर्ण जीता था।

यह उनके कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले अमित ने वर्ष 2017 में लंदन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 30.27 मीटर थ्रो कर रजत पदक जीता था। वह अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करीब 50 पदक जीत चुके हैं। सड़क दुर्घटना में दिव्यांग होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत और जुनून से नई बुलंदियां हासिल कीं।
विज्ञापन


अमित सरोहा ने अपनी प्रतिभा को खुद तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने काफी खिलाड़ियों को तैयार किए। उन्होंने वर्ष 1998 में हॉकी खेलना शुरू किया था। वर्ष 2007 में हुई कार दुर्घटना ने इनको न हॉकी से दूर कर दिया, बल्कि उनके सारे सपने को चकनाचूर कर दिया। सीने से नीचे का हिस्सा निष्क्रिय होने के बाद अमित ने पारिवारिक सहयोग और अपने आत्मविश्वास से खुद को काफी मजबूत बनाया। वर्ष 2009 में अमित को पैरालंपिक खेलों के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद से वह लगातार बुलंदी छूते चले गए।

309 सदस्यीय दल से 120 से अधिक पदक जीतने की उम्मीद
अमित सरोहा ने बताया कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 107 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। अब एशियन पैरा गेम्स के सदस्य भी पूरी तरह तैयार हैं। हांगझोऊ में 22 से 28 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले खेलों में 309 खिलाड़ी हैं। जिनमें 196 पुरुष और 133 महिला हैं। सभी 17 खेलों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में भारतीय टीम ने 72 पदक जीते थे। इस बार भारतीय टीम 120 से ज्यादा पदक जीतेगी।

एशियन पैरा गेम्स में दो बार सोना जीत चुकीं पारुल
अमित सरोहा ने बताया कि उनके साथ पारुल डी परमार देश की ध्वजवाहक बनेंगी। गुजरात की पारुल पैरा बैडमिंटन में दो बार एशियन गेम्स में देश को सोना दिला चुकी हैं। वह तीसरे पदक के लिए खेलेंगी।

टीम का ध्वजवाहक बनना गर्व की बात
क्लब थ्रोअर अमित सरोहा ने कहा कि हांगझोऊ में शुरू हो रहे पैरा एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में देश का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है। किसी भी खिलाड़ी के लिए यह खुशी का पल होता है कि वह अपने दल का नेतृत्व करे। प्रतियोगिता के लिए बेहतर तैयारी की है और अपना सर्वश्रेष्ठ देकर देश का मान बढ़ाएंगे। हमारा मुकाबला 23 अक्तूबर को सुबह ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें