फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में एएसआई से हाथापाई, वर्दी भी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की मॉडल टाउन चौकी में एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए दो पक्षों में से एक पक्ष के व्यक्ति ने एएसआई के साथ हाथापाई कर दी। एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाऊन चौकी में नियुक्त एएसआई सुरेश ने पुलिस को बताया था कि एसपी को दी गई एक शिकायत के मामले में दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया था। इसी दौरान दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों को समझाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से आए कुलदीप खासा ने उसके पक्ष की मदद करने को कहा। इस पर एएसआई सुरेश ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की बात कही। सुरेश का आरोप है कि इस पर आरोपी उसके साथ ही हाथापाई करने लगा। आरोपी ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। आसपास के पुलिसकर्मियों व साथ आए व्यक्तियों ने बीच-बचाव किया। आरोपी ने हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा डाली है। जिस पर पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें