फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच पद के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने को लेकर हुए झगड़े में महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गांव माहरा में दंपती पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव माहरा में सरपंच पद के लिए होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने को लेकर कहासुनी के बाद दंपती पर चाकुओं से हमला कर महिला की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव माहरा का रहने वाला संजय है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी के पिता व भाई की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव माहरा निवासी रामनारायण ने 15 जनवरी को मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह अपने गांव में ही अड्डे पर टेंट हाउस व परचून की दुकान चलाते हैं। उसकी गांव के ही सतबीर उर्फ बीरू से अच्छी दोस्ती थी। रामनारायण ने बताया कि कुछ दिन पहले जब वह दुकान पर बैठे तो सतबीर ने दबाव बनाया कि आने वाले सरपंच पद के चुनाव में वह उसके कहने के अनुसार ही वोट डालेगा। जिस पर रामनाराण ने उसे मना कर दिया था। इसे लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में 14 जनवरी की रात को सतबीर उर्फ बीरू अपने बेटे संजय और विजय के साथ हाथों में चाकू लेकर उनके घर आया था। उन्होंने रामनारायण व उसकी पत्नी रोशनी (45) को चाकू मार दिए थे। जिसमें रोशनी की पीजीआई में मौत हो गई थी। पुलिस ने रामनारायण के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई पूर्ण सिंह की टीम ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
दंपती को चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पिता सतबीर व भाई विजय की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ण सिंह, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें