फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह के बच्चे का अपहरण करने के आरोपी गिरफ्तार, बच्चा बरामद

विज्ञापन
बच्चे का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देते डीएसपी वीरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव सेरसा से नौ माह के बच्चे का अपहरण कर भागे दंपती को कुंडली व सीआईए-2 की टीम ने कुंडली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी दंपती को कोई संतान नहीं थी। वह बच्चे का अपहरण कर पालना चाहते थे। वह दिल्ली जाकर छिप जाना चाहते थे, लेकिन पकड़े गए। पुलिस आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के गांव खेड़ा राठौर की रहने वाली डोली ने बताया था कि वह अपने पति नीरज के साथ गांव सेरसा में किराये पर रहती है। उनके पड़ोस में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित सुल्तानपुर खेड़ा का कृष्ण व बबीता भी रहते थे। वे उसके बेटे को 7 नवंबर की शाम को अपहरण कर ले गए। कुंडली व सीआईए-2 की टीम ने बबीता और कृष्ण कुमार को कुंडली बॉर्डर से काबू कर लिया है। बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें