फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने बंधन बैंक में किया लूट का प्रयास, गिरफ्तार

विज्ञापन
बदमाशों से जब्त बाइक को थाने में ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना शहर के आर्य नगर स्थित बंधन बैंक में वीरवार दोपहर को हथियारबंद दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बैंक कर्मियों ने साहस दिखाते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्तौल व बाइक बरामद की है। पुलिस ने बैंक के मैनेजर की शिकायत पर लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। लूट के प्रयास की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

शहर में रोहतक रोड स्थित आर्य नगर की गली स्थित मकान में नवंबर, 2020 से बंधन बैंक खोला गया है। बैंक महिलाओं को ग्रुप लोन देता है। बैंक के मैनेजर यूपी के शामली जिले के गांव लीलोन निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार दोपहर दो बजे बैंक के गेट के पास मौजूद थे। बैंक में कुल छह सदस्यों का स्टाफ ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक बैंक के अंदर आए। इनमें से एक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और दूसरे ने हेलमेट पहन रखा था। इसी दौरान उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी और बैंक में लूट का प्रयास किया। उन्होंने इसका विरोध किया तो वह कर्मियों से मारपीट करने लगे। इसके बाद गोली चलाने का भी प्रयास किया, लेकिन गोली पिस्तौल में फंस गई। इस पर बैंक कर्मियों ने साहस करते हुए दोनों को दबोच लिया और थाने व 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सवित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान भिवानी जिले के गांव चांग निवासी मनोज व हिसार के बुराड़ा निवासी मोहित के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से ही उनकी बाइक व पिस्तौल बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी भी कब्जे में ले ली है।
महम में जान-पहचान होने पर पैसे की तंगी के चलते रची लूट की साजिश
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनकी आपस में जान-पहचान महम में तंबाकू लेने के दौरान हुई थी। वहीं पर उन्होंने रुपये न होने पर लूट का षड्यंत्र रचा। इसके लिए दोनों बुधवार को गोहाना आए थे और वीरवार को बैंक में लूट करने के लिए घुस गए। लेकिन वह लूटपाट को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन

बैंक में सुरक्षा के नहीं हैं पुख्ता इंतजाम
बंधन बैंक की जिस शाखा में वीरवार को बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, वह मुख्य रोड से करीब 100 मीटर अंदर एक घर में चल रहा है। इस बैंक में न तो कोई सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त है और न सुरक्षा के अन्य कोई पुख्ता इंतजाम हैं। ऐसे में वहां लूट का प्रयास होने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद भी गली में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था।
वर्जन-
आर्य नगर स्थित बंधन बैंक में हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही अन्य मामलों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- सवित कुमार, शहर थाना प्रभारी गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें