फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से प्रेमी संग रह रही युवती का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में चार माह से प्रेमी के साथ रह रही युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती के परिवार के लोगों पर ही उसका अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसके मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की युवती से प्रेम संबंध है। दोनों चार महीने से सोनीपत शहर में किराए के कमरे में रह रहे थे। बुधवार दोपहर को युवती के परिजन उनके कमरे में आ गए। वह जबरन उसकी प्रेमिका को उठाकर कार में लेकर चले गए। उनमें युवती की मां, भाई व अन्य शामिल थे। युवक ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि उसके व युवती के चार साल से संबंध हैं। वह स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करा दिया था। युवती की आयु 21 साल से ज्यादा है और युवक की आयु चार दिन बाद 21 साल की होने वाली है। युवक ने युवती की जान को खतरा बताया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें