फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री के मामा की दुकान से जल्द अमीर बनने व शादी का कर्ज उतारने को मुनीम ने चुराए थे रुपये, 11.04 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
आढ़ती की दुकान से नकदी चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की पुरानी अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान से हुई 11.04 लाख रुपये की चोरी के मामले से पुलिस ने पर्दा उठाते हुए दुकान के छोटे मुनीम को गिरफ्तार कर लिया है। आढ़ती पूर्व कैबीनेट मंत्री कविता जैन के मामा है। परिवार में एक सदस्य को कोरोना संक्रमण होने के चलते वह होम क्वारंटीन थे और आढ़त का काम दोनों मुनीम देख रहे थे। आरोपी मुनीम गांव हुल्लाहेड़ी का रहने वाला राजेश है और एक सप्ताह पहले ही शादी की है। उसने शादी में पांच लाख रुपये का कर्ज लिया था। जिसे उतारने व अमीर बनने की चाहत में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कमरे में दो स्थानों पर छिपाकर रखी गई नकदी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में लाला अमृतलाल जैन की आढ़त की दुकान पर ब्रह्मनगर निवासी मुनीम मनोज और हुल्लाहेड़ी निवासी छोटा मुनीम राजेश काम देख रहे थे। अमृतलाल जैन पूर्व मंत्री कविता जैन के मामा हैं और 15 दिन से होम क्वारंटीन हैं। दोनों मुनीम ने कहा था कि वह शाम को दुकान बंद कर गए थे। चाबी मनोज अपने साथ ले जाता था। दुकान के गल्ले और तिजोरी की चाबी अंदर ही रखी रहती थी। वीरवार को आढ़ती के 11 लाख चार हजार रुपये गायब मिले थे। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों मुनीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। मंडी के गेट पर लगे सीसीटीवी में रात 12 बजे एक युवक मुंह पर कपड़ा बांध धीरे से अंदर जाता दिखाई दिया। वह करीब एक घंटे बाद वापस लौट गया। एएसआई राजेश कुमार की टीम ने कद-काठी देखकर छोटे मुनीम राजेश से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने चोरी करना स्वीकार कर अपने घर से कमरे में दो स्थान पर छिपाकर रखे गए 11 लाख चार हजार रुपये बरामद करा दिए।
---
आढ़ती की दुकान से 11 लाख चार हजार रुपये चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद गहनता से जांच की गई। जांच में सामने आया कि चोरी दुकान पर काम करने वाले मुनीम राजेश ने की थी। उसकी शादी 25 जून को हुई थी। उसके घर से चोरी की गई राशि को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप कुमार, एसएचओ थाना सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें