फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीयूईटी पीजी के लिए अब 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 25 Jan 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले की सीयूईटी (सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा) के लिए 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने उम्मीदवारों और हितधारकों की मांग पर इसकी तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन


एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कहा कि इसके बाद छात्रों को दोबारा आवेदन पत्र भरने का मौका नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी 31 जनवरी रात 11.50 तक आवेदन पत्र भर सकेंगे, जबकि एक फरवरी तक फीस भर सकते हैं। इसके अलावा दो से चार फरवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें