फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंदिर से पीतल के छह कलश उखाड़ कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भटाना जाफराबाद के मंदिर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर शुक्रवार देर रात अंधेरे में सीढ़ी लगाकर मंदिर की गुंबद पर चढ़ गए और वहां लगे पीतल के छह कलश उखाड़ कर ले गए। मंदिर में रखा म्यूजिक सिस्टम भी चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर की गुंबद से कलश गायब है। ग्रामीणों ने तलाश की तो मंदिर परिसर में कलश का कुछ हिस्सा टूटा हुआ मिला। घटना के बाद लोगों में रोष है और उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया। इस दौरान सरपंच कर्मबीर के बेटे कवित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें