फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख रुपये हड़पने को एनआरआई की हत्या करने के मामले में एक अन्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गांव खानपुर के खेतों में एनआरआई की हत्या कर शव को ड्रेन में फेंकने के मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के बापरोला स्थित जयविहार का राहुल है। आरोपी मामले में आरोपी एनआरआई की घरेलू सहायिका के भाई का साला है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से दिल्ली में पहाड़गंज की चूना मंडी के रहने वाले राजेंद्र कुमार परिवार के साथ कई साल से लंदन, इंग्लैंड में रह रहे थे। उनका दिल्ली में भी घर है। राजेंद्र के भाई नरेंद्र पहाड़गंज में ही रहते हैं। गांव खानपुर कलां निवासी अशोक की पत्नी हेमा (24) करीब तीन साल से पति को छोड़ कर दिल्ली में नांगलोई में अपने भाई सोनू के पास रह रही थी। हेमा राजेंद्र के घर में सफाई करती थी। राजेंद्र लंदन से अकसर दिल्ली आते-जाते रहते थे। हेमा ने बहाने बना कर राजेंद्र सिंह करीब छह लाख रुपये उधार ले लिए थे। फरवरी में दिल्ली आए राजेंद्र लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंस गए और वापस लंदन नहीं जा पाए। उन्होंने नौकरानी हेमा से रुपये वापस मांगे तो उसने अपने भाई सोनू, भाभी वीना, भाभी के भाई राहुल और पति अशोक के साथ मिलकर राजेंद्र की हत्या का षड्यंत्र रच दिया था। हेमा 23 जून को राजेंद्र कुमार को पैसे दिलाने के नाम पर गांव खानपुर लेकर आई थी। उन्होंने राजेंद्र को खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या करने के बाद मुंह व नाक पर प्लास्टिक की टेप लगाकर शव को कैलाना खास से खानपुर कलां के बीच ड्रेन में फेंक दिया था। पुलिस ने 24 जून को शव बरामद किया था। मामले में पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर वारदात से पर्दा उठाया था। मामले में जांच अधिकारी एसआई समुंद्र ने अब आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें