सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव लगातार मिल रहे हैं तो इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां दो दिन में कोरोना से तीन की मौत हो गई, जिनमें दो बुजुर्ग महिलाएं व एक व्यक्ति शामिल हैं। जिले में शनिवार को 20 टिव तो रविवार को 39 पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3509 हो गई है, जबकि 3099 मरीज ठीक होने से 369 का उपचार चल रहा है।
दो बुजुर्ग महिलाओं व एक व्यक्ति की मौत, मरने वाले 41 हुए
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शनिवार को कोरोना से तारा नगर की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला व पालीवाल धर्मशाला सोनीपत के रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इनके अलावा रविवार को पलड़ी गांव की 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 41 पर पहुंच गया है।
इन जगहों पर मिले कोरोना पॉजिटिव
जिले में शनिवार को कोरोना के 20 मामले सामने आए थे। शहरी क्षेत्र के तहत हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक मरीज, एडीसी ऑफिस में एक, सुभाष नगर में दो, सेक्टर-7 में एक, अशोक विहार में दो, सेक्टर-14 में दो, चिंतपूर्णी कालोनी में एक, ज्ञान नगर में एक, सेक्टर-12 में एक, आवासीय सोसायटी व्हाइट लिली पार्कर में एक, जीवन नगर में एक, नरेंद्र नगर में दो मरीज, खरखौदा के वार्ड-7 में एक मरीज, बीसवांमील में एक, बैंयापुर की लक्ष्मण कालोनी में एक, राजलू गढ़ी में एक मरीज मिला है। इनके अलावा रविवार को 39 पॉजीटिव मिले है। इनमें सिक्का कालोनी में पांच मरीज, सेक्टर-12 में दो, आनंद नगर में एक, पटेल नगर में एक, सुंदर सावरी में एक, ऊषा टावर में एक, कल्याण नगर में दो, अशोक विहार में एक, ज्ञान नगर में एक, सेक्टर-7 में एक, श्री नगर में चार, चौलका गांव में एक, रिढाऊ में एक, एचएसआईआईडीसी बड़ी में तीन, पतला में एक, राई में चार, टीडीआई कुंडली में तीन, जाखौली में एक, खेड़ी दहिया में एक, खेवड़ा स्थित सीआपीएफ कैंप में एक, आर्य नगर गोहाना में एक मरीज मिला है।