फोटो : 19: सोनीपत में बहालगढ़ थाना पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। बहालगढ़ थाना पुलिस ने पिस्तौल के बल पर शराब ठेके के सेल्समैन से लूट करने के आरोपी जिला रेवाड़ी के गांव खुरामपुर निवासी जीतू उर्फ जीत को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों अंकित, विनीत और कर्मवीर को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
30 जून को गांव बुटाना निवासी अमित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उनसे 40 हजार रुपये लूटकर लिए हैं। पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। अब जीतू उर्फ जीत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। संवाद