फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध असलहा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 14: अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार आरोपी शिवम। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को असलहा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट वेस्ट सोनीपत की पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के आरोप में गांव पलड़ी खुर्द निवासी शाहिद उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। उसे मेरठ रोड पलड़ा मोड़ से पकड़ा गया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की एक देसी पिस्तौल बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहालगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शाहिद के विरुद्ध पहले से तीन मामले दर्ज हैं।
क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस ने इंडियन कॉलोनी, सोनीपत निवासी शिवम को गिरफ्तार किया है। उसे गोहाना रोड पर हनुमान मंदिर सोनीपत से 315 बोर की देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर सोनीपत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में पानीपत जिले के गांव सौदापुर निवासी रिंकू एवं बली कुतुबपुर निवासी अजय उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। गोहाना-पानीपत रोड बाईपास के महर्षि कश्यप चौक के पास से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फोटो : 14: अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार आरोपी शिवम। स्रोत पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें