फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाल वाटिका-3 से पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आज से

Thu, 29 Feb 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद की तरफ से बालवाटिका-3 से पांचवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू की जा रही हैं। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि वार्षिक परीक्षाओं की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा का समय सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 1 से 15 मार्च तक होंगी। यह परीक्षाएं निपुण दक्षता पर आधारित मौखिक व लिखित दोनों माध्यमों से ली जानी है। बालवाटिका-3 से कक्षा तीसरी तक की परीक्षा निपुण दक्षता पर आधारित होगी। वहीं कक्षा चौथी व पांचवीं की परीक्षा एससीईआरटी की तरफ से बनाए गए प्रश्न-पत्रों पर आधारित होगी। परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इन निर्देशों का करना होगा पालन
-बालवाटिका-3 के लिए केवल मौखिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
-कक्षा पहली से तीसरी के लिए मौखिक परीक्षा अंग्रेजी व हिंदी और लिखित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी व गणित की आयोजित की जाएगी।
-मौखिक परीक्षा विद्यार्थियों के सुनने, बोलने व पढ़ने के कौशल का परीक्षण करेगी, वहीं लिखित परीक्षा श्रुतलेख, लेखन कौशल व एक कक्षा आधारित दक्षता का परीक्षण करेगी।
विज्ञापन

-शिक्षकों को कक्षा पहली से तीसरी के आंकलन का रिकॉर्ड निपुण हरियाणा टीचर ऐप पर अपलोड करना होगा।
- कक्षा चौथी व पांचवीं के लिए लिखित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, गणित व ईवीएस विषय की पेन-पेपर आधारित होगी।

-जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं, वह स्कूल प्रबंधन परीक्षा समय में बदलाव कर सकेंगे।
यह रहेगी डेटशीट
कक्षा डेटशीट

बालवाटिका-3 01 मार्च को हिंदी मौखिक, 02 मार्च को अंग्रेजी मौखिक
पहली 04 व 06 मार्च को हिंदी मौखिक, 07 व 11 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 12 मार्च को हिंदी, 13 मार्च को अंग्रेजी व 15 मार्च को गणित
दूसरी 04 व 06 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 07 व 11 मार्च को हिंदी मौखिक, 12 मार्च को हिंदी, 13 को गणित व 15 मार्च को अंग्रेजी

तीसरी 04 व 06 मार्च को हिंदी मौखिक, 07 व 11 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 12 मार्च को अंग्रेजी, 14 को गणित व 15 मार्च को हिंदी

चौथी 11 मार्च को गणित, 12 मार्च को अंग्रेजी, 13 मार्च को हिंदी व 14 मार्च को ईवीएस

पांचवीं 11 मार्च को ईवीएस, 12 मार्च को हिंदी, 13 मार्च को अंग्रेजी व 14 मार्च को गणित
वर्जन

बालवाटिका-3 से पांचवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 15 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।-सरोज बाला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें