फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: खानपुर कलां रूट की बस नहीं मिलने पर भड़के विद्यार्थीं, बस अड्डे के गेट बंद  कर जताया रोष

Fri, 23 Dec 2022 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि गोहाना से निर्धारित समय पर बस नहीं निकलती। जिस कारण यह समस्या बन रही है। विद्यार्थियों के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
 
विज्ञापन
सोनीपत में विद्यार्थियों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत बस अड्डे पर शुक्रवार सुबह खानपुर कलां रूट की बस नहीं लगने से छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए विद्यार्थियों और यात्रियों ने सुबह करीब 7:30 बजे  बस अड्डे के दोनों गेट बंद कर दिए। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें रोजाना सिफारिश कर बस चलवानी पड़ती है। उसके बाद ही वह स्कूल कॉलेज पहुंच पाते है। रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी के चलते वह समय पर स्कूल कॉलेज नहीं पहुंच पाते। विद्यार्थियों ने खानपुर कलां रूट पर समय पर बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों ने एक दिन पहले ही खानपुर रूट पर बसों का परिचालन गोहाना सब डिपो से किया है। व्यवस्था बनाने के लिए सोनीपत बस डिपो से आठ बसें गोहाना सब डिपो पर भेजी थी, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सके। नया शेड्यूल बनाने के बावजूद भी विद्यार्थियों को समय पर बस नहीं मिल पा रही, जिस कारण उन्हें बस अड्डे के गेट बंद करने पड़े। 

छात्राओं का आरोप है कि बस अड्डे के गेट बंद करने के करीब 20 मिनट बाद खानपुर कलां रूट पर बस लगाई गई। विद्यार्थियों और यात्रियों की मांग है कि रूट पर बसों का समय निर्धारित कर शेड्यूल के अनुसार ही बस चलाई जाए ताकि विद्यार्थियों को आने वाली समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि गोहाना से निर्धारित समय पर बस नहीं निकलती। जिस कारण यह समस्या बन रही है। विद्यार्थियों के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। निर्धारित समय पर उन्हें बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें