फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आबादी से शराब ठेका नहीं हटाने से ग्रामीणों में रोष

Fri, 20 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव कैलाना के ग्रामीणों ने आबादी के अंदर खोला गया शराब ठेका नहीं हटाने पर रोष जताया है। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त, एसडीएम व जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी के अलावा सीएम विंडो पर भी इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतपाल, समुंद्र, देवेंद्र, राजेश, प्रेम, सोनू व जयपाल ने बताया कि शराब ठेका गांव की आबादी के बीच में खुला है। इससे महिलाओं और छात्राओं को परेशानी हो रही है। शराब ठेके के पास गांव का मंदिर है, जहां महिलाएं पूजा-पाठ के लिए जाती हैं।
शराबियों और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के कारण वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। शराब ठेके के पास अश्लील हरकतें और गाली-गलौज की घटनाएं आम हो गई हैं। ठेके से महज 400 मीटर की दूरी पर गांव का राजकीय स्कूल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ठेके को हटाने की मांग करते हुए कहा कि इसे तुरंत आबादी से बाहर किसी सुनसान जगह पर शिफ्ट किया जाए, ताकि गांव का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें