सोनीपत। नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को सुधारने के लिए प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। त्रुटियों को दूर करने के लिए 20 वार्डों को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन के लिए अलग कार्यालय और नोडल अधिकारी नियुक्ति किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी में नाम, पता, मकान नंबर, स्वामित्व, टैक्स निर्धारण जैसे मुद्दों पर नागरिकों की लगातार बढ़ रही शिकायतों को देखते हुए निगम ने यह नई व्यवस्था की है। अब प्रत्येक नागरिक अपने संबंधित जोन में जाकर समस्या का समाधान करवा सकेगा।