फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 34 फीसदी बच्चों में मिली खून की कमी

Tue, 25 Jun 2024 09:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया की जांच के लिए इन दिनों चलाए जा रहे अभियान में करीब 34 फीसदी बच्चों में खून की कमी पाई गई है। वहीं चार प्रतिशत बच्चे गंभीर श्रेणी में हैं, इनमें खून की मात्रा छह ग्राम से भी कम मिली है। विभाग की टीम ने अभिभावकों को बच्चों के खानपान की तरफ ध्यान देने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल गोहाना की स्वास्थ्य टीम ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर दो सप्ताह में करीब 500 बच्चों के स्वास्थ्य व खून की जांच की। जांच के दौरान 20 बच्चे ऐसे पाए गए, इनमें छह ग्राम से भी कम खून मिला। चिकित्सकों की मानें तो इसे गंभीर श्रेणी माना जाता है। इसके अलावा 150 बच्चे ऐसे मिले, इनमें छह से नौ ग्राम के बीच में खून मिला, जिसे मध्यम श्रेणी में माना जाता है। वहीं मंगलवार को नागरिक अस्पताल से डाॅ. चक्रवर्ती शर्मा, डाॅ. अपराजिता, फार्मासिस्ट सुधीर मोर, मोनू व आशा गांव धनाना पहुंचे। इस दौरान भारत विकास परिषद की ओर से उपलब्ध करवाई गई चने व गुड़ की किट अभिभावकों को वितरित की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें