फोटो :24: नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत के बाद अस्पताल मे
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) की असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई।
वह रात को कार से कुंडली जा रही थी। वह कार से उतरी तो किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने पिता के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मूलरूप से गांव पुरखास हॉल सेक्टर-15 निवासी आरएस गुलिया ने बताया कि उनकी बेटी डॉ. दिशा गुलिया (34) कुंडली स्थित निफ्टम में अनुबंध आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। वह फूड बिजनेस मैनेजमेंट एवं एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट विभाग में कार्यरत थी और निफ्टम के ही हॉस्टल में रहती थीं।
डॉ. दिशा ने निफ्टम से दो साल पहले पीएचडी की डिग्री ली थी। वह वीकेंड पर अक्सर घर आ जाती थी। मंगलवार को रात करीब दस बजे परिवार को हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वह होनहार थी व उनके पिता सेवानिवृत्त एसडीओ हैं और भाई निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। निशा ने अभी शादी नहीं की थी, उनका 18 नवंबर को जन्मदिन था।
फोटो :24: नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत के बाद अस्पताल मे