फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वयंसेवकों को एनएसएस, अनुशासन व सेवाभाव का बताया महत्व

Thu, 01 Jan 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के गन्नौर ​के गांव सनपेड़ा ​स्थित राजकीय विद्यालय में एनएसएस ​शिविर के समापन सम
विज्ञापन
गन्नौर। गांव सनपेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन किया गया। शिविर में करीब 50 स्वयंसेवकों को शिक्षा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, साइबर अपराध, कृषि, पर्यावरण संरक्षण व कानून जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने जागरूक किया। मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के महत्व से अवगत कराया। साथ ही राष्ट्र व समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य सुशील राठी ने विद्यार्थियों को सेवाभाव, अनुशासन व जिम्मेदारी का महत्व समझाया। वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ. जितेंद्र कुमार व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वर्षा ने सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला। शिविर में सरपंच प्रमोद ढाका सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें