फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली रोड पर अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण, दोबारा करने पर कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 10 Dec 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत में बहालगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटवाते सिटी ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक देशराज व नगर न
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों और अवैध पार्क वाहनों को भी मौके से हटाया गया। सिटी ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक देशराज मौके पर रहे और ट्रैफिक मार्ग को बाधामुक्त कराने की कार्रवाई को स्वयं मॉनिटर किया।
विज्ञापन

पुलिस ने अभियान के दौरान दुकानदारों और वाहन चालकों को समझाया कि सड़क पर कब्जा करना न केवल ट्रैफिक बाधित करता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाता है। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) नरेंद्र कादयान ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने, सड़क किनारे वाहन खड़ा करने, अतिक्रमण करने और निर्धारित स्थानों से बाहर ऑटो पार्क करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेहड़ी चालकों से किराया वसूलने की बात आई सामने

शहर के विभिन्न चौकों और मुख्य मार्गों पर दुकानों के बाहर रखे सामान और रेहड़ियों के कारण अक्सर जाम और दुर्घटना जैसी स्थितियां उत्पन्न होती हैं। अभियान के दौरान ककरोई चौक के आसपास कई दुकानदारों की ओर से रेहड़ी चालकों से किराया वसूलने की जानकारी भी सामने आई, जिस पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें