फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित की मौत को सड़क हादसा दिखाकर क्लेम हड़पने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कैंसर पीड़ित की मौत को सड़क हादसा दिखाकर क्लेम लेने के मामले में एएसपी निकिता खट्टर की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव उग्राखेड़ी का रहने वाला राकेश है। राकेश पर मरीजों का बीमा कराने के लिए दस्तावेज तैयार करने से लेकर उनके बैंक खाते खुलवाने व खाते में पैसे आने के बाद उसे निकलवाकर सरगना तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अपोलो हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड व एचडीएफसी ईआरजीओ हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड के चीफ मैनेजर विनीत जैन ने 3 मार्च, 2020 को राई थाना पुलिस को बताया था कि कैंसर बीमारी से पीड़ित लोगों का बीमा कराने के बाद उसकी मौत के बाद गिरोह के सदस्य उसे हादसे में मौत दिखाकर क्लेम लेते हैं। इसमें गिरोह के सदस्य पुलिस से लेकर पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों तक से मिलकर धोखाधड़ी करते हैं। वह बीमा राशि हड़प लेते हैं। उन्होंने वर्ष 2019 के पानीपत के चार मामलों का जिक्र किया है। चारों की मौत के बाद बीमा राशि के लिए आवेदन किया गया है। जिसमें पानीपत के महेंद्र की मौत का मामला भी शामिल था। जिसमें उनके बेटे चांद की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पानीपत के महेंद्र कुमार की मौत के बाद उसे हादसा दिखाकर क्लेम लेने के मामले में पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार किया है। उसने ही गैंग के मास्टर माइंड पवन भौरिया से मिलकर गड़बड़झाला किया था। पवन को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर इस तरह के मामलों का खुलासा किया था। राकेश पर मरीजों का बीमा कराने के लिए दस्तावेज तैयार करने से लेकर उनके बैंक खाते खुलवाने व खाते में पैसे आने के बाद उसे निकलवाने तथा कागजी कार्रवाई के लिए सरकारी कर्मियों से मिलीभगत करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि आरोपी राकेश को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। उससे मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें