फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अमृतसर 10 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही

Mon, 15 Jan 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को गाड़ी संख्या 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 10 घंटे तो गाड़ी संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस छह घंटे तक की देरी से चली। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रेनों के देरी से चलने के कारण रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री सर्दी से कंपकंपाते हुए घंटों ट्रेनों का इंतजार करते रहे। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही है। सुबह के समय काम पर जाने वाले यात्रियाें की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। ट्रेन के आते ही यात्री चढ़ने के लिए आतुर रहे। सवारी ट्रेनों में भारी भीड़ रही।
गाड़ी संख्या 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 10 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 6 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 3:11 घंटे, 04405 हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र ईएमयू 1:31 घंटे, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 5 घंटे, 12498 शान ए पंजाब 3 घंटे, 12012 नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 3:34 घंटे, 18101 मूरी एक्सप्रेस 2:31 घंटे, 11077 झेलम एक्सप्रेस 2:53 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 3:52 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 2 घंटे, 12497 शाए ए पंजाब 4 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 3:15 घंटे, लंबी दूरी की ट्रेनों के कारण सवारी गाड़ियां भी एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोहरे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दीपक कुमार, जन संपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें