फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में इस बार भी पूरी होगी अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालु

Thu, 24 Apr 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17. प्रदीप कुमार, पबसरा
विज्ञापन
सोनीपत। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रियों का हौसला कायम है और वे पंजीकरण करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। रोजाना की तरह बुधवार को 38 श्रद्धालुओं ने मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए अपना पंजीकरण कराया। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि सरकार को आतंकियों का सफाया करना चाहिए और जम्मू-कश्मीर को भयमुक्त करना चाहिए। हर साल की तरह इस बार भी अमरनाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। सेना के होते हुए भारतीयों को यात्रा पूरी करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला निंदनीय है। आतंकी हमले के बाद भी पहलगाम के रास्ते शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण में कोई कमी नहीं आई है। रोजाना की तरह बुधवार को भी श्रद्धालु पीएनबी पहुंचे और वहां दिनभर में 38 लोगों का पंजीकरण हुआ। बैंक में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यात्रा का पंजीकरण कराने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। श्रावणी मेले के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त तक जारी रहेगी।

श्रद्धालुओं ने कहा कि सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा में आतंक का साया नहीं रहेगा। श्रावणी मेले के दौरान अमरनाथ यात्रा निरंतर जारी रहती है और आगे भी जारी रहेगी। बैंक में यात्रा का पंजीकरण कराने आया तो वहां पर अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए काफी श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। -प्रदीप कुमार, पबसरा।
विज्ञापन


20 जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू करने की तिथि मिली है। पहलगाम के रास्ते यात्रा शुरू करूंगा। आतंकी हमले के बाद भी पीएनबी में यात्रा पंजीकरण कराने वालों का जोश कम नहीं हुआ है। सरकार की तरफ से हमलावरों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए। -अधिवक्ता जितेंद्र भारद्वाज, पबनेरा।


जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का जड़ से सफाया करना चाहिए, जिससे वहां जाने वाले पर्यटकों और वहां के नागरिकों में कोई भय न रहे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का हौसला कम नहीं हुआ है। श्रद्धालु पीएनबी में जाकर अपना यात्रा पंजीकरण करवा चुके हैं। -सुनील कुमार, घसौली।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 38 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। अब तक 400 से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। बैंक में रोजाना सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पंजीकरण किया जा रहा है। -विनोद भारद्वाज, शाखा प्रबंधक, पीएनबी, मॉडल टाउन।

फोटो 17. प्रदीप कुमार, पबसरा

फोटो 17. प्रदीप कुमार, पबसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें