फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मीट की अवैध रेहडिय़ों का विरोध करने पर पिटाई का आरोप

Mon, 10 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मीट की अवैध रेहडिय़ों का विरोध करने पर दुकानदार ने पिटाई का आरोप लगाया है। पीडि़त विहिप से जुड़े हैं। उनका आरोप है कि 15-20 युवकों ने उन पर हमला किया। उनके बचाव को आए साथी को भी घायल किया गया।
विज्ञापन


प्रदीप दहिया ने बताया कि वह विश्व हिंदू परिषद से जुड़े है। वह मीट की अवैध दुकानों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। उनका कहना है कि अवैध रूप से यहां सडक़ पर रेहड़ी या काउंटर लगाकर मीट जाता है, जिससे जाम लगता है। धार्मिक स्थानों के पास भी अपशिष्ट फेंक दिया जाता है। इसको लेकर प्रशासन को शिकायत भी दी थी। इसी रंजिश में 15-20 लोग उनके पास आए हमला कर दिया। बचाव को आए उनके दोस्त प्रशांत दूबे पर भी हमला किया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें