फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खोखे को लेकर बवाल, संचालक ले लगाया चोरी का आरोप

Mon, 10 Mar 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास एक खोखे को लेकर बवाल हो गया है। खोखे को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रात को खोखे पर कुछ लोग पत्थर फेंक रहे हैं। उसके बाद बुलडोजर से उठाकर ले जाया जा रहा है। वहीं प्रशासन की तरफ से पहले ही खोखे को हटाने के आदेश दिए गए हैं। जिसकी प्रति भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन


गांव राई के पास खोखा चलाने वाले सोनू ने पुलिस को शिकायत भेजी है कि रात को बुलडोजर से उनका खोखा और सामान चोरी किया गया है। इसमें कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान था। कोल्ड ड्रिंक के लिए इसमें पांच फ्रिज रखे हुए थे। साथ ही वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें कुछ लोग खोखे पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। वहीं प्रशासन का एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें हाईवे पर रखे खोखे को अवैध बताया गया है। उसे हटाने को आदेश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें